कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और उनके समर्थन में पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया।इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संतों के सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म में शंकराचार्य भगवान के स्वरूप माने जाते हैं। काशीवासी और कांग्रेसजन उनके साथ डटकर खड़े हैं।”
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है, जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण में तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, राजीव गौतम, राजू राम, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, सदानंद तिवारी समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

