युवा मिसाइल मैन का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी और भोपाल स्थित बंसल इंस्टिट्यूट के छात्र प्रखर विश्वकर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एयरोस्पेस और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में उनके नवाचारों को देखते हुए उन्हें अमेरिका में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल फिजिक्स समिट 2026’ में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।यह सम्मेलन विश्व की प्रतिष्ठित संस्था American Physical Society द्वारा 15 से 20 मार्च 2026 तक अमेरिका के डेनवर शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें 13 हजार से अधिक वैज्ञानिकों और कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं के शामिल होने की संभावना है।300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्रप्रखर विश्वकर्मा एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं शोधकर्ता हैं। उन्होंने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता साबित की है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके कार्यों के कारण उन्हें ‘युवा मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।प्रोजेक्ट राम’ से मिली पहचान

प्रखर ने ‘प्रोजेक्ट राम’ (रीलॉन्च ऑटोमैटिक न्यूक्लियर मिसाइल) विकसित किया है। यह मिसाइल लक्ष्य पर सटीक प्रहार करने के बाद मिशन पूर्ण कर सुरक्षित रूप से अपने बेस पर वापस लौट सकती है। इस पुन: उपयोग योग्य तकनीक की सराहना देश के प्रमुख संस्थानों जैसे Vikram Sarabhai Space Centre और Nehru Science Centre में भी की जा चुकी है।30 देशों के लिए रॉकेट और ड्रोन डिजाइनबताया जाता है कि बी.टेक की पढ़ाई के दौरान ही प्रखर ने 30 से अधिक देशों की अंतरिक्ष और रक्षा एजेंसियों के लिए रॉकेट, उपग्रह और ड्रोन प्रणाली डिजाइन की है। जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस एक्सपो के बाद अब उन्हें अमेरिका के सबसे बड़े वैज्ञानिक मंच पर आमंत्रित किया गया है।इसरो के पंजीकृत स्पेस ट्यूटरप्रखर Indian Space Research Organisation के पंजीकृत ‘स्पेस ट्यूटर’ के रूप में भी कार्यरत हैं। वे प्रतिदिन लगभग 600 से 700 विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान और रॉकेट विज्ञान की डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।सम्मान और उपलब्धियांराज्य गौरव सम्मान: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट नवाचार के लिए सम्मानित।इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2025: वैश्विक मंच पर उपलब्धियों के लिए सम्मान।नासा साइंटिस्ट फॉर डे: यूरेनस के एक उपग्रह पर शोध कार्य के लिए चयन।प्रखर ने क्या कहाप्रखर विश्वकर्मा का कहना है, “मेरा लक्ष्य भारत को रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना है। यह निमंत्रण सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी भारतीय युवाओं का सम्मान है जो विज्ञान के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post