उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो गांवों से 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 45 अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित और बड़े स्तर पर संचालित साइबर ठगी गिरोह है।सुबह से शुरू होता था ठगी का ‘काम प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोज सुबह संगठित तरीके से लोगों को ठगने की योजना बनाते थे। ये अलग-अलग तरीकों से देशभर के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य फर्जी कॉल, लिंक और डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए ठगी को अंजाम देते थे।सिर्फ दो गांवों में 80 के करीब आरोपीपुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिन दो गांवों में कार्रवाई की गई, वहां से कुल मिलाकर करीब 80 लोगों के साइबर अपराध में शामिल होने की जानकारी मिली है। 34 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 45 की तलाश जारी है। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बड़े नेटवर्क की आशंकाजांच एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क सिर्फ मथुरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है।लोगों से सतर्क रहने की अपीलपुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें।फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

.jpeg)