वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दिव्यांग क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार को खेले गए मैत्री मैच में शानदार खेल देखने को मिला। टॉस जीतकर वाराणसी महानगर टीम के कप्तान सुबोध राय ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी जिला टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से संदीप राय ने मात्र 29 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से शानदार 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्याम सुंदर ने 34 गेंदों में 33 रन का उपयोगी योगदान दिया।गेंदबाजी में वाराणसी महानगर के रोहित पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोका। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल भावना और संघर्ष का परिचय दिया।
Tags
Trending

