प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान बनारस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जीआरपी अफसर के बीच हुई तीखी बहस यूपी में नौकरशाही की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।घटना के दौरान दोनों पक्षों में गाड़ी पार्किंग को लेकर जोरदार गर्मागर्मी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद उस समय बढ़ गया जब विधायक के वाहन को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने को लेकर जीआरपी अफसर ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक तीखी बहस में बदल गई।
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन और नेताओं के बीच लगातार टकराव कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है। वहीं भाजपा समर्थकों का कहना है कि घटना की पूरी जांच होनी चाहिए ताकि तथ्य स्पष्ट हों।रेलवे और जिला प्रशासन ने फिलहाल मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन घटना को लेकर विभागीय जांच की मांग उठने लगी है।

