सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में फिर उठा भ्रष्टाचार विवाद, नर्सिंग अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा—उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

वाराणसी बीएचयू के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कार्डियोलॉजी विभाग से जुड़े ओम शंकर सिंह सहित कई अधिकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली और वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसी क्रम में नर्सिंग अधिकारी की शिकायत पर ऑफ़िशिएटिंग नर्सिंग अधीक्षक प्रकाश चंद शर्मा के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 2016 से शिकायतकर्ता को लगातार प्रताड़ित किया गया और ACR प्रभावित करने की धमकी दी गई।16 अगस्त को कार्यालय में हुई कथित अभद्रता को लेकर अस्पताल चौकी में पहले भी शिकायत दर्ज की गई थी। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रताड़ना के कारण उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।प्रकाश चंद शर्मा की 2016 में DNS पद पर तैनाती के समय वरिष्ठता और पात्रता को लेकर कई आपत्तियाँ उठी थीं। इसी नियुक्ति से जुड़ा विवाद आज भी अदालत में लंबित है, जिससे विभागीय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।नर्सिंग कैडर में ACR विवाद, इन्क्रीमेंट रोकने और ड्यूटी पोस्टिंग जैसे मुद्दों पर वर्षों से असंतोष बना रहा है। तनाव के बीच दो नर्सिंग कर्मियों की मौत और एक अधिकारी की गंभीर स्थिति ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।सूत्रों के अनुसार, नए कुलपति ने विभाग से जुड़े पुराने विवादों और शिकायतों की समीक्षा को प्राथमिकता दी है। बीएचयू प्रशासन ने कहा है कि सभी मामलों की जांच निष्पक्षता से की जा रही है और 16 अगस्त की घटना सहित शिकायतों की पुनः समीक्षा चल रही है।लंका थाना पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश पर FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post