थाना समाधान दिवस में डीसीपी गोमती ज़ोन आकाश पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी आकाश पटेल थाना फूलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने थाना समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसीपी गोमती ज़ोन ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित जमीनी विवादों को चिन्हित कर राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई आवश्यक हो, उनकी आख्या समय से तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।

इसके बाद पुलिस उपायुक्त ने थाना फूलपुर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, माल मुकदमे से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस के इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post