चांदा थाना क्षेत्र से अपहृत एक मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और बच्ची की तलाश के लिए तत्काल दबिशों का सिलसिला शुरू किया गया।
पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई के चलते अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह स्वयं चांदा थाने पहुंचे और पूरी टीम के कार्य की सराहना की।एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मासूम के अपहरण में शामिल आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बच्ची की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस अधीक्षक सहित चांदा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने भी राहत और भरोसा जताया है।

.jpeg)
