सिगरा स्थित सोनिया क्षेत्र में आज Bombay Fast Food Corner फास्ट फूड रेस्तरां का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में RSS के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष जी तथा मैहर मंदिर के महंत गोविंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्तरां की शुरुआत कराई।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। मौके पर भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, भाजपा नेता खड्ग बहादुर तिवारी, बिहार भाजपा के प्रवक्ता धीरज पांडेय, विश्व हिंदू परिषद काशी के विशेष सम्पर्क प्रमुख भक्त परशुराम काशी, अभिषेक मिश्र, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सदस्य धर्मेंद्र त्रिपाठी, तथा पूर्वांचल के युवा उद्यमी अमित राय सहित अन्य प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने युवा उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की और स्थानीय स्तर पर नए रोजगार व व्यावसायिक अवसरों के विकास को सकारात्मक कदम बताया।

.jpeg)
