दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा का वीडियो वायरल, प्रोफेसर और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली में प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय (डीयू) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया। विश्वविद्यालय की चित्रा नाम की एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक प्रोफेसर और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रा का आरोप है कि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। उसने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो के माध्यम से छात्रा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मामला सामने आने के बाद छात्रा के आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। 

छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी मांग उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।फिलहाल इस मामले में न तो दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही आरोपित प्रोफेसर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया। छात्रा के वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post