सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर आरोपी की हुई गिरफ्तारी ,दशाश्वमेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी।श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दशाश्वमेध पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्त अभिषेक बेरी को पुलिस टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डीसीपी काशी जोन, एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व और पर्यवेक्षण में की गई।02 नवंबर 2025 को बड़ादेव निवासी सुरेन्द्र केशरी ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।


इस मामले में थाना दशाश्वमेध पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 108 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच के दौरान मृतक द्वारा छोड़े गए लिखित सुसाइड नोट और मृत्यु पूर्व बनाए गए वीडियो में आरोपी का नाम सामने आया। जिसके बाद अभिषेक बेरी को वांछित अभियुक्त घोषित किया गया।पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और10 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजेउसे फ्लैट नं. 401, टावर बी-1, रिशिता अपार्टमेंट, अहिमामऊ, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।


नाम: अभिषेक बेरी पिता: स्व. शशिकान्त बेरी पता: 122 विजया कॉम्प्लेक्स, महमूरगंज, थाना भेलूपुर, वाराणसी वर्तमान पता: फ्लैट नं. 401, टावर बी-1, रिशिता अपार्टमेंट, लखनऊ उम्र: 45 वर्षमुकदमा: मु0अ0सं0 230/2025 धारा 108 BNS, थाना दशाश्वमेध1. उपनिरीक्षक अजितेश कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी कोदई, थाना दशाश्वमेध2. उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी देवनाथपुरा, थाना दशाश्वमे3.कांस्टेबल राजन सिंह, थाना दशाश्वमेध4. कांस्टेबल अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल वाराणसीदशाश्वमेध पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामलों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देख रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post