फ्रेश वोटर लिस्ट के लिए जुटा जनसैलाब ,सुस्वाही पंचायत भवन में SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन

वाराणसी।।चितईपुर थाना क्षेत्र के सुस्वाही पंचायत भवन में आज 11 दिसंबर को SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन रहा, जहां सुबह से ही जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। पंचायत भवन पर 12 बीएलओ और पूरी टीम लगातार तैनात रही और क्षेत्र के नागरिक बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराते दिखाई दिए। यहां के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू द्वारा जनता को SIR फॉर्म भरवाया जा रहा है, जिसके प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।पार्षद गुड्डू पटेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया पंचायत भवन में जारी है।


उन्होंने कहा कि—“हमें उम्मीद है कि आज 11 दिसंबर तक 100 प्रतिशत फॉर्म पूरे हो जाएंगे। जिनका कार्य अधूरा है, उन्हें मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है ताकि कोई भी लाभ से वंचित न रह जाए।”उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यक्ति को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, जो लगातार घर-घर जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहा है। स्वयं पार्षद ने भी गली–मोहल्लों और चौराहों पर जाकर घोषणाएँ करवाई हैं।जिन लोगों का फॉर्म अभी तक नहीं भर पाया है, वे आज ही पंचायत भवन पहुंचकर फॉर्म भर दें। इसके बाद फीडिंग भी होनी है, इसलिए अंतिम दिन तक ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और प्रक्रिया पूरी करें।”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया गया है।


सुस्वाही पंचायत भवन में यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है, जिसका उद्देश्य फ्रेश वोटर लिस्ट तैयार करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।पार्षद ने कहा—“पहले फेज में ही लोग फॉर्म भर दें ताकि आगे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि किसी को फॉर्म भरने में दिक्कत आए तो वे हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।”अंतिम दिन शाम तक भारी भीड़ लगातार पहुंच रही है और बीएलओ टीमें लगातार फॉर्म संग्रहित करने में जुटी हुई हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post