आधुनिकीकरण कार्य के चलते 23 जनवरी को एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नगरीय विद्युत वितरण खण्ड–चेतमणि, वाराणसी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बी.एच.यू. (नरिया), वाराणसी पर माडर्नाइजेशन योजना के तहत कार्य किया जाना है। इस कारण कल दिनांक 23 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उपकेन्द्र बंद रहेगा।

उपकेन्द्र बंद रहने के दौरान इससे पोषित सरायनन्दन, सुन्दरपुर, गांधी नगर, साकेत नगर, लंका, भोगाबीर सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग द्वारा कहा गया है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post