छात्रा की मौत या सिस्टम की हत्या, पप्पू यादव ने पुलिस पर उठाई उंगली

NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे किसी नेता या मंत्री का पुत्र शामिल हो सकता है और सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं। यह सिर्फ एक छात्रा की मौत नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता है। पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है।”उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में ही कई गंभीर लापरवाहियाँ सामने आ रही हैं। सांसद ने आशंका जताई कि प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए मामले को कमजोर किया जा रहा है।

पप्पू यादव ने यह भी मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि छात्रा को न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी किसी के खिलाफ ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।फिलहाल, NEET छात्रा की मौत का मामला राज्य की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post