उड़ान के कुछ मिनट बाद समंदर में समा गया हेलिकॉप्टर, सात जिंदगियां बाल-बाल बचीं

अडमान और निकोबार में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब Pawan Hans का हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर Port Blair से Mayabunder की ओर जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले। पायलट ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख समुद्र में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर पानी में उतरते ही कुछ देर तक डगमगाता रहा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि त्वरित बचाव अभियान के चलते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उड़ान भरते ही ऐसी गंभीर समस्या कैसे उत्पन्न हुई।इस घटना के बाद क्षेत्र में हवाई सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post