वाराणसी/हरिद्वार। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने छात्रों के कथित यौन शोषण मामले में अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह किसी भी स्थिति से भागने वाले नहीं हैं और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह सामना करेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप सामने आया है, वे उनके गुरुकुल के छात्र नहीं हैं। उनके अनुसार, उनके संस्थान को अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं। जो भी जांच होगी, उसमें पूरा सहयोग दूंगा। सत्य सामने आएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें संबंधित जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हैं। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

.jpeg)