काशी। हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने वाले बरेली के मजिस्ट्रेट अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के चरणों में दंडवत प्रणाम किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शब्दों की बजाय इशारों में संवाद हुआ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस दृश्य को वहां मौजूद लोगों ने आध्यात्मिक और भावुक क्षण बताया।
बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक आध्यात्मिक मुलाकात है, जिसे उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मजिस्ट्रेट अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से अभी तक किसी प्रकार का औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।इस मुलाकात को लेकर धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।

.jpeg)
