नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बजट 2026 में विनिवेश के जरिए ₹80,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत सरकार IDBI बैंक सहित कई सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।
सरकार और एलआईसी मिलकर IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा कुछ अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में भी आंशिक या पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।
सरकार का कहना है कि विनिवेश से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल विकास कार्यों और पूंजीगत खर्च में किया जाएगा। साथ ही इससे सरकारी कंपनियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।बजट के बाद अब निवेशकों और बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि विनिवेश की यह प्रक्रिया कब और कैसे आगे बढ़ती है।
Tags
Trending

.jpeg)
