कपसेठी पुलिस की सख्ती: वांछित अभियुक्त पंकज सिंह गिरफ्तार

वाराणसी,थाना कपसेठी पुलिस ने सिरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग से रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ राड (32) को गिरफ्तार किया है। पंकज सिंह पर आरोप है कि उसने ₹30,000 की रंगदारी मांगते हुए वादी रोहित कुमार सिंह और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने ऑडियो कॉल, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से वादी के बच्चों को अपहरण करने की धमकी भी दी। वादी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया (मु0अ0सं0 024/2026, धारा 308(2)/351(3) बीएनएस) और 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:पंकज सिंह कई जिलों में पहले से हिस्ट्रीशीटर ह उसके खिलाफ भदोही, जौनपुर और वाराणसी में दर्ज दर्जनों मामले पहले से पंजीकृत हैं, जिनमें गिरोहबंदी, लूटपाट, धमकी और हथियार से संबंधित मामले शामिल हैं।पुलिस ने जनता से शांति, संयम और कानून का पालन करने की अपील की है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post