सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि उसका स्कूल बैग कंधे पर ही टंगा रह गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची अपने मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। घायल मामा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

.jpeg)