एसीपी डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेतगंज, सिगरा और जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होलिका दहन एवं होली आयोजकों को आमंत्रित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान एसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन निर्धारित स्थान एवं तय समय पर ही किया जाए। किसी भी स्थिति में परंपरागत स्थल से हटकर आयोजन न किया जाए। डीजे एवं लाउडस्पीकर की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सीमित रखने को कहा गया, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की भी अपील की गई। एसीपी ने आयोजकों से कहा कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।डॉ. सोनी ने कहा कि त्योहार भाईचारे और उल्लास का प्रतीक है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में संबंधित थाना प्रभारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post