होली के बाद काशी दौरे की तैयारी तेज, 8 मार्च को महिला दिवस पर PM मोदी दे सकते हैं बड़ी सौगात

होली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री 8 मार्च को वाराणसी आ सकते हैं। इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।बताया जा रहा है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए किसी बड़ी योजना या परियोजना की सौगात दे सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शहर के किसी बड़े मैदान या सार्वजनिक स्थल पर आयोजित हो सकता है, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गए हैं और महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।गौरतलब है कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, ऐसे में उनके हर दौरे को लेकर यहां खास उत्साह देखने को मिलता है। अब सभी की नजरें 8 मार्च पर टिकी हैं, जब महिला दिवस के अवसर पर काशी को नई सौगात मिलने की उम्मीद है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post