नई दिल्ली। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं।सूत्रों के अनुसार, सरकार ‘ग्रेडेड अंक प्रणाली’ लागू करने पर विचार कर रही है। इस नई व्यवस्था के तहत हर ड्राइविंग लाइसेंस पर तय अंक निर्धारित किए जाएंगे। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर संबंधित चालक के अंक काटे जाएंगे।कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?•प्रत्येक लाइसेंस पर निश्चित अंक होंगे।•सामान्य नियम उल्लंघन पर सीमित अंक कटेंगे।
गंभीर अपराध जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग और रेड लाइट तोड़ने पर अधिक अंक काटे जाएंगे।सभी अंक समाप्त होने पर लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है।•बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और हादसों में कमी आएगी।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू होती है तो यातायात नियमों के पालन में अनुशासन बढ़ेगा।

