कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के कुशीनगर में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बदमाशों ने ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के आवास के बाहर खड़ी सरकारी और निजी गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के दौरान BDO को उनके ही मकान में बंद कर दिया गया था।जानकारी के अनुसार, शरारती तत्वों ने आवास के मेन गेट पर बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे अंदर मौजूद अधिकारी बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद आवास परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन जलकर राख हो गए।
दमकल ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सरकारी और निजी वाहन पूरी तरह जल चुके थे।जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में शरारती तत्वों की साजिश की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी करने और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

