अलीगढ़ | भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां छोड़कर तुरंत अपने घर अलीगढ़ पहुंच गए। उन्होंने पिता की अर्थी को कंधा दिया। परिवार और आसपास के लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।सूत्रों के अनुसार, थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।
रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब थे। पिता ने हमेशा उनके क्रिकेट करियर में उनका समर्थन किया। रिंकू कई बार सार्वजनिक मंचों पर अपने संघर्ष और पिता के सहयोग का जिक्र कर चुके हैं।टी-20 वर्ल्ड कप के बीच इस व्यक्तिगत क्षति ने रिंकू और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। क्रिकेट जगत से भी उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
Tags
trendig

