रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित मध्यान्ह भोग आरती के दौरान बाबा का अद्भुत एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।सुगंधित पुष्प मालाओं, बेलपत्र, अबीर और गुलाल से सुसज्जित बाबा की दिव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गर्भगृह में सजे रंगों और पुष्पों की छटा ने वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया। मध्यान्ह भोग आरती के समय हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर गूंज उठा।
रंगभरी एकादशी पर विशेष श्रृंगार की परंपरा के अनुरूप बाबा का स्वरूप अत्यंत आकर्षक और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस विशेष अवसर पर काशी नगरी एक बार फिर भक्ति और रंगों के अद्भुत संगम की साक्षी बनी।
Tags
Trending

