पति-पत्नी बने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, तेलुगू रीति-रिवाज से हुई शादी

मुंबई। फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज विवाह बंधन में बंध गई। दोनों ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के साथ शुभ मुहूर्त में शादी संपन्न की।बताया जा रहा है कि यह कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। फैंस के बीच उनकी नजदीकियों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।

अब इस जोड़ी ने स्वयं अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विवाह की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं।शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और फिल्मी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post