दुल्हन करती थी किसी और से प्यार पति के कमरे में जाने से किया इनकार, सास पर मारपीट का आरोप

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में सुहागरात के दिन एक नवविवाहिता द्वारा पति के कमरे में जाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने परिवार के सामने कहा कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और यह विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध कराया गया है।आरोप है कि इस बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया और सास ने कथित रूप से दुल्हन की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post