होली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, सीएम योगी के सख्त निर्देश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व से पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन हर हाल में होली से पहले जारी किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का भुगतान भी समय से पहले सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है। इसके बदले कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।प्रदेश में होली का सार्वजनिक अवकाश 2, 3 और 4 मार्च 2026 को रहेगा। शासन का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post