मथुरा में दरोगा की बहादुरी, जलती बस से 30 बच्चों की बचाई जान

मथुरा। जिले में पुलिस की सूझबूझ और बहादुरी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। दरोगा सतेंद्र सिंह ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया और करीब 30 बच्चों की जान बचा ली।जानकारी के अनुसार, एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई थी और चलते समय बस के नीचे से आग के गोले गिर रहे थे। स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन उसी दौरान गश्त पर मौजूद एसआई सतेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया।

बस रुकवाने के बाद उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि बच्चों के उतरते ही आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई।इस साहसिक कार्य के बाद दरोगा सतेंद्र सिंह की हर तरफ सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post