उत्तर भारत में मौसम का अलर्ट, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 4 से 6 घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर 2 से 3 बजे के बाद राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में दोपहर बाद आंधी-तूफान तेज होने के आसार हैं।एहतियात बरतने की अपील:मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।


Post a Comment

Previous Post Next Post