अलीगढ़ फायरिंग कांड का लाइव वीडियो आया सामने, दो गुटों में चली थीं गोलियां

अलीगढ़। जिले में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग का लाइव वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों को खुलेआम सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।इस घटना में कुल तीन लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post