मुंबई। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि मनीष मल्होत्रा की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की।जारी बयान में अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। मां के निधन से मनीष मल्होत्रा और उनका परिवार गहरे शोक में है।
खबर सामने आने के बाद फिल्म और फैशन जगत से जुड़े कई सेलेब्स उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
Tags
trendig

