वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। यह दिन विशेष रूप से साधना, तप और त्याग की देवी मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से माता की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन हरे रंग का विशेष महत्व बताया गया है, जिसे विकास, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है और घरों में भी श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से मां की आराधना करेंगे।
Tags
trendig

