आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई; पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्राथमिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post