वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां थाने के दीवान से ही ठगों ने 94 हजार 500 रुपये उड़ा लिए।पीड़ित दीवान कमलदेव कुंवर के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने पहले से अप्लाई किए गए क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी ली और उसे रद्द (कैंसल) करने की प्रक्रिया बताने लगा।ठग के बताए निर्देशों का पालन करते हुए दीवान ने आवश्यक जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया की अर्दली बाजार शाखा स्थित खाते से 10 बार में कुल 94,500 रुपये कट गए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की अपील:पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

