फागुनी रंग में रंगे बाबा कालभैरव, शिव-पार्वती स्वरूप में सजी अलौकिक झांकी

होली पर्व के शुभ अवसर पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में बाबा का भव्य फागुनी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आकर्षक झांकी का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।फगुनी श्रृंगार के तहत बाबा कालभैरव को शिव-पार्वती स्वरूप में सजाया गया। मनमोहक झांकी और रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर प्रांगण को देख भक्त भाव-विभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-पत्तियों से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

डमरू दल की गूंज से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा और “बाबा कालभैरव की जय” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की भव्य आरती उतारी गई। आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही।इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए तथा परंपरा अनुसार मदिरा भी चढ़ाई गई, जिसे बाबा को अति प्रिय माना जाता है। होली के इस पावन पर्व पर बाबा के फगुनी श्रृंगार ने भक्तों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post