वाराणसी में घर-घर PNG पहुंचाने की मुहिम शुरू, 70 हजार लोग होंगे लाभान्वित

वाराणसी,शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की पहुंच बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के तहत करीब 70 हजार घरों को PNG कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।गेल (GAIL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी का उद्देश्य वाराणसी के हर इलाके तक पाइप गैस की सप्लाई पहुंचाना है। इसके लिए तेजी से पाइपलाइन बिछाने और नए कनेक्शन देने का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि PNG कनेक्शन के मामले में वाराणसी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से लोगों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक गैस उपलब्ध होगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में शहर के सभी क्षेत्रों में PNG की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post