गवाहों के बयानों में तारीखों का टकराव, कोर्ट ने 11 बिंदुओं में मांगी स्पष्टता

नई दिल्ली/प्रयागराज:शंकराचार्य से जुड़े कथित कुकर्म मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह मामला झूठा या गलत तरीके से पेश किया गया है। सुनवाई में सामने आया कि आशुतोष महाराज और बटुकों के बयानों में घटना की तारीख को लेकर बड़ा विरोधाभास है, जिससे केस की विश्वसनीयता पर संदेह खड़ा हो गया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में 11 अहम बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं, जिनमें गवाहों के बयान की पुष्टि, साक्ष्यों की जांच, मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा, घटनास्थल की सच्चाई और पुलिस जांच की पारदर्शिता शामिल है। इसके अलावा, कोर्ट ने केस की पृष्ठभूमि और संभावित साजिश के पहलुओं की भी जांच करने को कहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post