प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ देखने को मिली। लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इस स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनता से अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से लाइन न लगाएं।सीएम ने कहा कि इस तरह की अफवाहों या डर के माहौल में ईंधन की जमाखोरी करना सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह भीड़ लगाना अनुशासनहीनता को दर्शाता है और इससे देशभक्ति पर भी सवाल खड़े होते हैं।
अजीबोगरीब मामला:इस बीच एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बाइक के साथ दो अलग-अलग टंकियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। युवक ने एक साथ ज्यादा ईंधन भरवाने की कोशिश की, जिससे अन्य लोगों में नाराजगी भी देखी गई।प्रशासन की अपील:स्थानीय प्रशासन और तेल कंपनियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

