उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और संगठित ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर 25 लड़कियों से शादी कर ली और अब गोरखपुर की एक युवती को 26वां शिकार बनाया। आरोपी की पहचान प्रीतम निषाद के रूप में हुई है, जो इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह खुद को मानिकपुर में तैनात SDM/IAS अधिकारी बताकर परिवारों को झांसे में लेता था। भरोसा जीतने के लिए वह फर्जी इंटरव्यू वीडियो, सरकारी फोटो और बड़े लोगों से संबंधों का दावा करता था। शादी के नाम पर ठगी आरोपी ने गोरखपुर की पीड़ित युवती के परिवार से 15 लाख रुपये नकद और कुल करीब 30 लाख खर्च करवा दिए। पहले दहेज न लेने की बात करता, फिर शादी खर्च के नाम पर पैसे मांगता था।दुल्हन को बेचने की साजिश
शादी के बाद आरोपी युवती को अपने घर ले गया, जहां उसे एक छोटे कमरे में रखा गया। आरोप है कि वह उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। परिवार भी शामिल जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपी की बहन और जीजा भी शामिल थे, जो शादी और धोखाधड़ी की साजिश में मदद करते थे।पुलिस कार्रवाईगोरखपुर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पहले से भी कई मामलों में शिकायत दर्ज है आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है

