शहर में हिंदू जागृति समिति के तत्वावधान में ‘हिंदू एकता शोभायात्रा’ भव्य रूप से निकाली गई। यह शोभायात्रा मैदागिन क्षेत्र से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क तक पहुंची।आयोजकों ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण के बाद ‘राम राज्य’ के आदर्शों को साकार करने के लिए समाज को संगठित करना है। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस शोभायात्रा में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
शोभायात्रा मैदागिन से निकलकर बुलानाला चौक, बांस फाटक और गोदौलिया चौराहे से होते हुए दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित चितरंजन पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा। यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश देती नजर आई।

