वाराणसी में मातृशक्ति अभिनंदन समारोह, 1500 महिलाओं का हुआ सम्मान

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर मातृशक्ति अभिनंदन एवं फलाहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राम कटोरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक महिलाओं का पुष्प वर्षा और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। मातृशक्ति ही सृजन, पालन और संरक्षण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से वासंतिक और शारदीय नवरात्र के दौरान यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष इसका 15वां आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने मातृशक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि मातृशक्ति ही जीवन का आधार है—मां दुर्गा शक्ति देती हैं, मां सरस्वती विद्या और मां लक्ष्मी धन प्रदान करती हैं। पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मातृशक्ति को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और फलाहार वितरित किया गया। संचालन नेहा कक्कड़ व धन्यवाद ज्ञापन साधना वेदांती द्वारा किया गया।इस अवसर पर गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, शालिनी यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post