बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, चैत्र नवरात्र महोत्सव की हुई पूर्णाहुति

चैत्र नवरात्र महोत्सव-2026 के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्णाहुति का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में अजीत कुमार चतुर्वेदी (कुलपति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय) द्वारा विधिवत पूजन एवं पूर्णाहुति की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के समापन पर प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने देशवासियों, काशीवासियों तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जिससे काशी की आध्यात्मिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।



Post a Comment

Previous Post Next Post