बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हिन्दू नववर्ष का स्वागत

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत काशीवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश-समाज की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post