पत्नी से परेशान पति ने किया सुसाइड, VIDEO बनाकर ससुरालवालों को ठहराया जिम्मेदार

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: जिले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित रूप से पत्नी से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, “मैंने बेपनाह प्यार किया, लेकिन उसकी कदर नहीं हुई।” वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार समझौता कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post