कानपुर: शहर में चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हाल ही में एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान बदमाश ने भागने की कोशिश की और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई।
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना की पीड़ित महिला भी मौके पर पहुंची। उसने पुलिस का आभार जताते हुए हाथ जोड़कर कहा, “आपने उसे सबक सिखाया, थैंक यू सर।”पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
Tags
trendig

