चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें नवरात्र के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।यह फैसला महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि नवरात्र के दौरान शहर के धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में दुकान खुली पाई गई या गंदगी नजर आई, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
Tags
Trending

