चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित ग्राम पिपरी में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही विरोध करने पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी गई।मिली जानकारी के अनुसार, बुध राम यादव, नारद यादव और सभाजीत यादव की करीब 200 वर्षों से कब्जे में रही पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोगों ने सुखराम यादव की दुकान पर चढ़कर तोड़फोड़ की और जमीन में जबरन हिस्सा लेने का दबाव बनाया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें विशाल यादव, निशांत यादव, शिवम यादव और राम सिंह यादव सहित अन्य शामिल हैं।इस मामले में बुध राम यादव ने पहले स्थानीय कैथी चौकी पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चौबेपुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप है।पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म के लोग हैं, जिससे पूरा परिवार भय और सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

