महावीर जयंती पर जैन मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्री जैन तीर्थं सोसायटी के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामघाट स्थित जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।

जैन मंदिर पहुंचने के बाद भगवान महावीर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत भव्य आरती का आयोजन हुआ तथा पारंपरिक रीति से पालना झुलाकर महावीर जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर जैन समाज के लोगों की व्यापक उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और संयम—को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post